स्वच्छता अभियान: टीकमगढ़ में कलेक्टर-नपा ने गऊघाट से हटाया कचरा, जनप्रतिनिधियों ने भी लगाया झाड़ू:-

मध्य प्रदेश: शासन के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर के ऐतिहासिक गऊघाट की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से घाट की सफाई की गई।
एंकर:-
टीकमगढ़ में सोमवार को ऐतिहासिक गऊघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, नपा की टीम और नागरिकों ने मिलकर घाट में फैले कचरे, अपशिष्ट और जलकुंभी को हटाने का कार्य किया। घाट परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।
कलेक्टर ने कहा: जल स्रोतों का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी:-

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से जलाशयों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करने की पहल:-
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा गऊघाट के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि इस पहल से गऊघाट की स्वच्छता में सुधार होने के साथ ही इसके ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को संरक्षित करने में भी सहायता मिलेगी।
ये रहे उपस्थित:-

इस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्री अभिषेक खरे रानू, अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर निशांत भूरिया, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका प्रशासक श्रीमती अंजली शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:-
टीकमगढ़ के ऐतिहासिक गऊघाट पर सोमवार को चलाए गए स्वच्छता अभियान में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू, अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने की सफाई। घाट से जलकुंभी और कचरा हटाया गया।
रिपोर्टर – अवधेश शुक्ला
