सुलतानपुर ब्रेकिंग: रजिस्ट्री विभाग के नए नियम के खिलाफ प्रदर्शन…

नए आदेश के खिलाफ दस्तावेज लेखकों का हल्लाबोल, उप-निबंधन कार्यालय पर धरना, जिला निबंधक को सौंपा ज्ञापन:-

सुलतानपुर: जमीन रजिस्ट्री और पंजीकरण विभाग से जुड़े सरकार के नए आदेश के विरोध में गुरुवार को सुलतानपुर में दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर और कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने तहसील सदर स्थित उप-निबंधन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के नए आदेश से उनका रोजगार प्रभावित होगा और बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस कार्य से जुड़े लोग अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन नए नियमों से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन सौंपकर की पुनर्विचार की मांग:-

प्रदर्शन के बाद तहसील संघ की ओर से जिला निबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सरकार से नए आदेश पर पुनर्विचार करने और दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों तथा कम्प्यूटर ऑपरेटरों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।

BYTE: प्रदर्शनकारी दस्तावेज लेखक:-

“हम लोग 20-25 साल से इस काम से जुड़े हैं। नए आदेश से हमारा रोजगार पूरी तरह छिन जाएगा। सरकार को हमारे परिवारों के बारे में सोचना चाहिए। अगर मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज करेंगे।”प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर और कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रामबाबू यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD