लूसर्न से पहले वर्साय में हुआ खेल: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, ट्रम्प-पजशकियान ने किए समझौते पर दस्तखत:-

नोएडा: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर आखिरकार विराम लग गया है। दोनों देशों ने युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते (MoU) पर दस्तखत कर दिए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के दौरान पेरिस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस दस्तावेज पर साइन किए।
साइन करते हुए ट्रम्प चिल्लाकर बोले- “डील साइन”। इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से समझौते पर डिजिटल दस्तखत किए। भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5 बजे इसके ऐलान के तुरंत बाद यह समझौता लागू हो गया।
समझौते की 4 बड़ी शर्तें:-
ईरान में युद्ध समाप्त: समझौते के तहत ईरान में जारी सैन्य संघर्ष तत्काल प्रभाव से खत्म होगा।
लेबनान में भी शांति: लेबनान में चल रहे संघर्ष को भी खत्म करने पर सहमति बनी है।
होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा: वैश्विक तेल व्यापार के लिए अहम होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जाएगा। नौसैनिक नाकेबंदी खत्म: अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात कही गई है।
शेड्यूल से एक दिन पहले हुए साइन:-
शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा के पास लूसर्न शहर में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मौजूदगी में हुए इस समझौते को मध्य-पूर्व में शांति की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।
अब आगे क्या?
समझौता लागू होने के बाद ईरान और लेबनान में संघर्ष विराम की निगरानी अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव कम होने की उम्मीद है।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
