संभल: बाबा खाटू श्याम के 22वें संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब…

भक्ति रस में डूबा संभल: बाबा खाटू श्याम के 22वें संकीर्तन में हजारों श्रद्धालु शामिल, दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ:-

संभल: कुरुक्षेत्र मैदान में बाबा खाटू श्याम का 22वां भव्य संकीर्तन और वार्षिकोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ:-

संभल में आयोजित इस भव्य संकीर्तन का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और बाबा की ज्योत जलाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही भक्ति का ऐसा माहौल बना कि हर कोई श्याम नाम में खो गया।

अग्रवाल बंधुओं ने बांधा समां:-

अग्रवाल बंधुओं—अतुल और शशांक ने अपने मधुर भजनों जैसे “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” और “खाटू वाला श्याम बड़ा दिलदार है” से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

शर्मा सिस्टर्स के भजनों पर झूमे श्रद्धालु:-

इसके बाद कानपुर से आईं शर्मा सिस्टर्स ने अपने जोशीले भजनों से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।

आयुष सोमानी की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध:-

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जयपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “दरबार तेरे आया हूं, खाली न लौटाना” और “श्याम नाम का अमृत बरसे” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में लीन रखा।

समिति का रहा विशेष योगदान:-

आयोजकों ने कहा, “हर साल की तरह इस बार भी बाबा श्याम का संकीर्तन बहुत भव्य रहा, और सभी भक्तों ने मिलकर इसे सफल बनाया।” इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

वहीं कार्यक्रम का संचालन अंकित अष्ठाना ने शानदार तरीके से किया।भक्ति, संगीत और श्रद्धा के इस अद्भुत संगम ने संभल में एक खास छाप छोड़ी, जहां हर भक्त श्याम भक्ति में सराबोर नजर आया।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD