प्रयागराज: हंडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

गंगानगर जोन: हंडिया थाना पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार, 28 अप्रैल को की थी मारपीट:-

प्रयागराज: गंगानगर जोन के थाना हंडिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरौत के पिलर नंबर-1 के पास से पकड़े गए आरोपी:-

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रामनरेश बिन्द पुत्र मुन्नीलाल और गुल्लू राम पुत्र रामलोलारख हैं। दोनों निवासी ग्राम तिलकपुर उपरदहा, थाना हंडिया कमिश्नरेट प्रयागराज के रहने वाले हैं। थाना हंडिया पुलिस टीम ने दिनांक 30.04.2026 को थाना क्षेत्र के कस्बा बरौत स्थित पिलर नंबर-1 के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुरानी रंजिश में दी थी जान से मारने की धमकी:-

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 28.04.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर मुकदमा वादी के परिजनों के साथ गाली गलौज की थी। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस हमले में वादी मुकदमा के चाचा को गंभीर चोटें आई थीं।

तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा:-

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाना हंडिया में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया था। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज दोनों को दबोच लिया।

रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD