श्रावस्ती पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 29 वारंटी गिरफ्तार….

SP राहुल भाटी का सख्त रुख, श्रावस्ती में वारंटियों पर शिकंजा; एक दिन में 29 गिरफ्तार, कोर्ट में पेश:-

श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 29 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी वारंटी मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम एवं डीपी एक्ट से जुड़े मामलों में वांछित थे।

कहां से कितने वारंटी पकड़े गए:-

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिलेभर में दबिश देकर कार्रवाई की। इकौना थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 8 वारंटी गिरफ्तार किए गए। गिलौला से 7, सिरसिया व सोनवा थाना क्षेत्र से 4-4 वारंटी पकड़े गए। इसके अलावा मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र से 2-2 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

कोर्ट में पेश, अभियान जारी रहेगा:-

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि लंबित वारंटों के तामील और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए श्रावस्ती पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं।

रिपोर्टर – सतीश दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD