CM योगी ने लेटे हनुमान जी के दर्शन कर संगम पर की गंगा आरती…

CM योगी ने संगम पर फ्लोटिंग जेटी से की गंगा आरती की शुरुआत, अब हर शाम होगी दिव्य आरती:-

प्रयागराज: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के संगम तट पर फ्लोटिंग जेटी से भव्य गंगा आरती का शुभारंभ किया। अब संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को हर शाम गंगा आरती की दिव्य अनुभूति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने संगम पर गंगा पूजन के बाद आरती उतारीcm

धार्मिक स्थलों को भव्य स्वरूप दे रही सरकार:-

योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं नव्य स्वरूप देने में जुटी है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देकर प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर मजबूत किया जा रहा है। देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की गंगा आरती श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही है। इसी कड़ी में संगम पर फ्लोटिंग जेटी पर रोजाना आरती शुरू की गई है।

मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण:-

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के नवनिर्मित सदन के लोकार्पण के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों, स्नान तिथियों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की जानकारी एक क्लिक में मिलेगी।

इसमें क्षेत्र का वार्षिक कैलेंडर, अन्य तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेटे हनुमान जी मंदिर पहुंचे और श्री लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किया।

ये रहे मौजूद:-

इस अवसर पर महंत बलवीर गिरि महाराज, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD