राज्य DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो News EditorFebruary 11, 2025 DELHI केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो DELHI दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है इनमें दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, मुकेश अहलावत और संजय सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ACB की तरफ से भेजे गए नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कदम उठाया जा सकता है। अगर AAP की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो ACB दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर इन नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश करेगी। इससे पहले 7 फरवरी को ACB की टीम अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे तक केजरीवाल के घर में जांच की, लीगल नोटिस दिया और रवाना हो गई। दिल्ली चुनाव नतीजों से एक दिन पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि भाजपा उनके विधायकों और कैंडिडेट्स को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दे रही है। इसके बाद भाजपा ने दिल्ली के LG वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोपों की जांच की मांग की थी। LG ने जांच का जिम्मा ACB को सौंपा था। Post Views: 32
रामनगरी में आस्था और व्यवस्था का अद्भुत संगम… हनुमानगढ़ी पर पुलिस ने की पुष्प वर्षा, भक्तों का भव्य स्वागत:- अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब…
सीतापुर में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार… पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 कुन्तल अवैध पटाखे बरामद किए और दो तस्करों को किया गिरफ्तार:- सीतापुरः थाना सिधौंली क्षेत्र…
शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत… लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत:- शाहजहांपुर: जनपद के थाना कटरा क्षेत्रगत लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर…