क्राइम JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत News EditorFebruary 11, 2025 JABALPUR ट्रक-ट्रैवलर और कार की टक्कर, 7 की मौत JABALPUR कुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे हैदराबाद के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनकी ट्रैवलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और सड़क की रेलिंग के बीच फंसी ट्रैवलर बुरी तरह पिचक गई। इसमें 9 लोग सवार थे। सभी ट्रैवलर में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद सामने से आ रही एक कार ट्रैवलर और ट्रक से टकरा गई। हालांकि, कार सवार सभी लोग एयरबैग खुलने से सुरक्षित हैं। हादसा नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर मोहला बरगी गांव के पास पुल पर हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जाम के हालात बने तो पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। Post Views: 73
NEW DELHI जज के बंगले से कैश मिलने का मामला NEW DELHI जज के बंगले से कैश मिलने का मामला दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से 15…
हाथरस: यूट्यूबर हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़…. यूट्यूबर हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के 3 इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली; 4 गिरफ्तार:- उत्तर प्रदेश:…
इटावा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार… पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, बदमाश के पैर में गोली:- इटावा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है।…