अलीगढ़ के कुख्यात पर STF का शिकंजा: 1 लाख इनामी जुबैर मुठभेड़ में घायल, बाइक-पिस्टल बरामद; दानिश हिलाल हत्याकांड में था आरोपी:-

मेरठ: आज एसटीएफ के साथ अलीपुर थाना लोहिया नगर, मेरठ में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी जुबैर पुत्र रफतउल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जुबैर ग्राम नौशा, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल शाहीन बाग, दिल्ली में रह रहा था। यह शातिर किस्म का अपराधी और कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती के 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
बरामदगी का सामानः-
बाइक
पिस्टल ३२ बोर २
भारी मात्र में खोखा और जिंदा कारतूस
1 लाख का इनाम था घोषितः-
उक्त अपराधी जुबैर शातिर किस्म का अपराधी हैं तथा कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। इसके विरूद्ध हत्या, लूट एंव डकैती आदि के 02 दर्जन अपराध पंजीकृत हैं। दिनांक 24.12.2025 को थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त जुबैर उपरोक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर राव दानिश हिलाल पुत्र राव जादा हिलाल वारिस नि0 खयावान हिलाल हसन मन्जिल अमीर निशा रोड थाना सि0लाइन जनपद अलीगढ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ पर मु0अ0सं0 639/25 धारा 103(1)/109(1)/3(5)/61(5) बीएनएस पंजीकृत हैं। उक्त अभियोग में जुबैर उपरोक्त पर जनपद अलीगढ से 1,00,000/-(एक लाख रूपये) का पुरूस्कार घोषित हैं।
आपराधिक इतिहासः-
1. अ0सं0 281/15 धारा 392/452 भादवि थाना सि0लाइन अलीगढ
2. अ0सं0 314/15 धारा 379 भादवि थाना सि0लाइन अलीगढ
3. अ0सं0 716/18 धारा 147/148/149/302 भादवि थाना सि0लाइन अलीगढ
4. अ0सं0 697/18 धारा 392 भादवि थाना सि0लाइन अलीगढ
5. अ0सं0 1309/18 धारा 356/392/411 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
6. अ0सं0 2033/17 धारा 392/34 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
7. अ0सं0 1981/17 धारा 392/34 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
8. अ0सं0 950/17 धारा 394/411 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
9. अ0सं0 1972/17 धारा 392/34 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
10. अ0सं0 1774/17 धारा 392/34 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
11. अ0सं0 360/17 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
12. अ0सं0 457/15 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सि0लाइन, अलीगढ
13. अ0सं0 427/15 धारा 392/411 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
14. अ0सं0 397/15 धारा 392/411 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
15. अ0सं0 343/15 धारा 392/452/411 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
16. अ0सं0 385/15 धारा 379/411/420 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
17. अ0सं0 297/15 धारा 394/120बी/506/411 भादवि थाना बन्नादेवी, अलीगढ
18. अ0सं0 90/15 धारा 307/504/506 भादवि थाना क्वार्सी, अलीगढ
19. अ0सं0 01/18 धारा 399/402 भादवि थाना सि0लाइन, अलीगढ
20. अ0सं0 95/19 धारा 392/34 भादवि थाना अपर कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली
21. अ0सं0 111/19 धारा 356/379/34 भादवि थाना अपर कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली
22. अ0सं0 294/18 धारा 379/34 भादवि थाना न्यू फे्रडस कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली
23. अ0सं0 54/19 धारा 395/379/34 भादवि व 27 आम्र्स एक्ट थाना न्यू फे्रडस कालोनी साउथ ईस्ट दिल्ली
24. अ0सं0 639/25 धारा 103(1)/109(1)/3(5)/61(5) बीएनएस थाना सि0लाइन,अलीगढ।
रिपोर्टर -प्रतिक्षा सिंह
Post Views: 6