महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति फेज-05 का आयोजन…

मिशन शक्ति फेज-05: महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गयाः-

सम्भलः उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत जनपद सम्भल में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता रैली और चौपाल का आयोजनः-

जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम व जागरूकता रैली में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया।

महिलाओं और बालिकाओं को दी गई जानकारीः-

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि शामिल हैं।

हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारीः-

पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में शामिल लोगः-

इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार , मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आकाश कुमार, उप निरीक्षक मेलानी महिला थाना, सरिता, अंशिका महिला कांस्टेबल, Si राम रतन सिंह, नरेंद्र त्यागी कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, हिमांशु , राजेंद्र थाना बहजोई, एवं हीरा देवी तोताराम कन्या विद्यालय की आशा देवी चौहान प्रधानाचार्य, मनीषा, गीता रानी, अर्चना वार्ष्णेय , मुस्कान वार्ष्णेय, दीप्ति आदि का सहयोग रहा।

सम्भल चीफ ब्यूरो- मनीष कुमार एम बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD