बिरधा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर मौतः-

ललितपुरः बिरधा नेशनल हाइवे पर झांसी-सागर-छावड़ा रूट की बस (UP 93 BT 1737) और मोटरसाइकिल (UP 94 AJ 2064) में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में गंगाराम (35 वर्ष) और राजेश कंछेदी (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बिरधा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह बस छाबड़ा बस के नाम से जानी जाती है, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। बस की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने के कारण यह हादसा हुआ है।
यमराज के नाम से जानी जाने वाली छाबड़ा बस ने फिर मचाई तबाहीः-

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है यह सड़क हादसा छाबड़ा बस से हुआ है और यह कोई पहली घटना नहीं है, छाबड़ा बस यमराज के नाम से जानी जाती है इस बस से अधिकतर दुर्घटनाएं होती है यह बस हमेशा ही बेक़सूरो को रौंदती आ रही है। सवारियों की परवाह किए बिना इस बस का ड्राइवर हवा से बाते करता हुआ बस को सरपट दौड़ाता है।
इसी बस ने आज नेशनल हाईवे बिरधा के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया है। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई वही मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों लोग बिरधा के रहने वाले हैं जिनका नाम गंगाराम और राजेश है, यह बस सागर से ललितपुर बस स्टैंड होते हुए झांसी जाती है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्टर – प्रदीप रिछारिया
