बसन्त उत्सव–2026 से पहले रामचन्द्र मिशन आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा:-

शाहजहांपुर: जनपद में रामचन्द्र मिशन आश्रम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले “बसन्त उत्सव–2026” को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने आश्रम परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी कवरेज और भीड़-भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आपात स्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और किसी भी अव्यवस्था पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस मूवमेंट, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
