लखनऊ–दिल्ली हाईवे पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत:-

शाहजहांपुर: जनपद के थाना कटरा क्षेत्रगत लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार:-
खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवा निवासी धर्मेंद्र गंगवार मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर तिलहर चीनी मिल जा रहे थे। जैसे ही वाहन खिरिया सकटू गांव के सामने हाईवे पर पहुंचा, तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकालकर कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रिपोर्टर – पप्पू अंसारी
