डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देशः-

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में फैमिली आईडी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, आयुष्मान कार्ड, सड़क निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा, जल निगम, परिवहन, पर्यटन आदि योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये।
02 करोड़ से अधिक की परियोजना व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निर्माण कार्यः-

बैठक में 02 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय ललौरीखेडा में एकेडमिक ब्लाक निर्माण एवं बालिका छात्रावास का निर्माण, कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय में छात्रवास निर्माण, कम्पोजिट विद्यालय बिठौरा कलां निर्माण, नई सड़कों का निर्माण आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि नई सड़कों के निर्माण में KPI फॉर्मूले का पालन किया जाए।
इस बैठक पर उपस्थित लोगः-

बैठक में, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आलोक कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, डीसी मनरेगा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
