महंगाई-पेट्रोल डीजल रेट और नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, SDM ऑफिस घेरा; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन:-

राजस्थान: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, पानी-बिजली की समस्या, पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक के विरोध में विधानसभा बसेड़ी द्वारा हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। बसेड़ी विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली संकट एवं बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ आक्रोश जताया गया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी बसेड़ी को ज्ञापन सौंपा।
10 दिन में 3 बार बढ़े दाम, आम आदमी परेशान:-
प्रदेश कांग्रेस सचिव और विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में आमजन महंगाई से जूझ रहा है। दस दिन के भीतर तीन बार पेट्रोल-डीजल की रेटों पर लगातार वृद्धि कर आम जन की आर्थिक स्थिति को संकट में डाल दिया गया है। बुनियादी सुविधाओं के संकट से आम जन जूझ रहा है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय मौन साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस प्रकार महंगाई को बढ़ाया है इससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ा है। राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर प्रदेश स्तर पर वैट कम करने का आह्वान किया जिससे आम जन को कुछ राहत मिल सके।
घंटों कटौती से ग्रामीण परेशान:-

पूर्व प्रधान लाखन सिंह प्रधान ने कहा कि घंटों बिजली कटौती से आमजन परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए परेशान होते हैं और सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा:-
जिला महासचिव योगेश शर्मा ने कहा कि देशभर के 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और तैयारी के साथ परीक्षा दी थी लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताएं सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। ऐसी घटनाओं के कारण छात्र मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
व्यापक आंदोलन की चेतावनी:-
पूर्व प्रधान बद्री जाटव ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, बिजली-पानी की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी।
ये रहे मौजूद:-

इस मौके पर ST प्रकोष्ठ भरतपुर संभाग प्रभारी ऋतु मीणा, जिला महामंत्री योगेश शर्मा, सरमथुरा ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर मीणा, बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सरमथुरा प्रधान प्रतिनिधि सुआलाल जाटव, ओमवास शर्मा, राजवीर मीणा, चंद्रपाल जाटव, विजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, रामलखन मीणा, रामबली शर्मा, लोकेश पाराशर, श्यामवीर सिंह, विक्रांत मीणा, अनूप गुर्जर, शिवकुमार कुशवाह, अभिषेक परमार, रोहित तिवारी, मावशीय राम, जितेंद्र सिकरवार, आशिक खान, बाबूलाल जाटव, बजरंग कुशवाह, मुकेश परमार, बाबर खान, राहुल भूत, तहसीलदार, पूरण सिंह, यशु शर्मा, अंकुर, सत्यवीर, प्रशांत मौर्य, जिला संगठन महामंत्री चरत कंचनपुरा, प्रेमसिंह, अजय मीणा, बचन सरपंच, करणसिंह सरपंच, भरता सरपंच सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर – वीरों चीप वेदप्रकाश शर्मा
