पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश:-

सम्भल: जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना पंजीकरण के आधार कार्ड सेंटर चला रहे थे और किसी अन्य अधिकृत केंद्र की आईडी को हैक कर इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। बरामदगी में 2 लैपटॉप, 1 प्रिंटर, आई स्कैनर और आधार कार्ड बनाने से जुड़े अन्य उपकरण शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ः-

गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन ऐसे आधार कार्ड भी मिले हैं जिनमें जन्मतिथि दर्ज नहीं थी, जबकि आठ आधार कार्डों में फर्जी संशोधन कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहन जांच में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
