गंगापुर सिटी में भव्य मैराथन, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष आयोजन…

वंदे मातरम् @150’ के तहत गंगापुर सिटी में ‘रन फॉर नेशन’ का भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा राष्ट्रभक्ति का वातावरण, युवाओं में दिखा उत्साह:-

राजस्थान: सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम् @150’ विशेष चरण के तहत शनिवार को गंगापुर सिटी में जिला स्तरीय ‘रन फॉर नेशन’ मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगापुर सिटी के खेल मैदान से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए उदेई मोड़ स्थित फल मंडी प्रांगण पर सम्पन्न हुआ।

मैराथन, 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भागः-

मैराथन से पूर्व प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति का उत्साह व्याप्त हो गया। इस अवसर पर 1000 से अधिक प्रतिभागियों युवा, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति, एकता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान नगर परिषद सभापति शिवरतन, प्रधान मंजू गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक गिरिराज सिंह, विकास अधिकारी जगदीश गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है, जो देशभक्ति, एकता और गौरव की भावना को सशक्त बनाता है।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD