हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बालाजी एनक्लेव मंदिर में धूम….

श्री बालाजी एनक्लेव मंदिर में भव्य यज्ञ व विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:-

ग्रेटर नोएडा: हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री बालाजी एनक्लेव मंदिर में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री बालाजी एनक्लेव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ओमवीर आर्य एडवोकेट ने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे विधि-विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ के दौरान पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति की ध्वनि गूंजती रही, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
यज्ञ के पश्चात प्रातः 11:00 बजे मुख्य गेट, जीटी रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में आने वाले सभी भक्तों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी।

श्रद्धालुओं ने परिवार और मित्रों के साथ पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया। श्री बालाजी कॉलोनी के संरक्षक बलराज नागर ने बताया कि इस भंडारे की परंपरा वर्ष 2008 से शुरू हुई थी, जो आज तक निरंतर सफलतापूर्वक चल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी के कई समाजसेवियों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से बलराज भाटी, राजसिंह नागर, राकेश भाटी, राजकुमार आर्य, विनोद अधाना, हंसराज, श्री कृष्ण हलवाई, ललित चंदेला, अजय भाटी, अतुल भाटी, नरेंद्र, नीरज नागर, कंछी वर्मा, आदित्य शर्मा, रणवीर टाइगर, पुनीत, शिखर भारद्वाज, सुरेश, अमित, शुभाष ढेड़ा, सुंदर लाल भाटिया, लाला भाटी, गौरव लाला सहित अन्य कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

अधिवक्ता ओम वीर सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD