नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश…

दुर्ग ब्रेकिंग: नंदिनी में अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 मजदूर हिरासत में; मुसाफिर-M4 ब्रांड से हो रहा था निर्माण:-

छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में गुटखा, मशीनें और पैकिंग सामग्री जब्त की है।

13 मजदूर पकड़े गए, अन्य राज्यों के रहने वाले:-

पुलिस ने मौके से 13 मजदूरों को पकड़ा है जिन्हें पूछताछ के लिए नंदिनी थाना ले जाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मजदूर अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं।

मुसाफिर और M4 ब्रांड से चल रहा था धंधा:-

सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में मुसाफिर और M4 ब्रांड के नाम से अवैध गुटखा का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस अब पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही है।

फूड सेफ्टी विभाग के साथ जांच जारी:-

फूड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ मिलकर जांच की जा रही है। जब्त माल की गुणवत्ता और मानकों की भी जांच होगी। इस मामले में किसी बड़े बिजनेसमैन का नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

रिपोर्टर – प्रशांत सिंह राजपूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD