कटरिया में सपा नेता रामाश्रय विश्वकर्मा बोले- “राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रशासन से बात हो चुकी”, पीड़ित परिवार को देंगे 5 लाख की सहायता:-

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के कटरिया गांव में आज समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय डेलिगेशन अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचा। डेलिगेशन के पहुंचने से पहले ही गांव और आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी।
सभी रास्ते सील, मीडिया पर रोक:-
पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और गांव के अंदर मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बैरिकेडिंग पर तैनात अधिकारियों ने साफ कहा कि गांव के अंदर मीडिया को जाना अलाउड नहीं है।
DM-SP-DIG खुद लेकर पहुंचे डेलिगेशन को:-

कुछ देर पहले डेलिगेशन की चार सदस्यीय टीम को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण खुद गांव के एंट्री पॉइंट से होते हुए पीड़ित परिवार तक लेकर पहुंचे। संभावना है कि आगे गांव के अंदर पुलिस की मौजूदगी में डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।
5 लाख का चेक देगी सपा:-

डेलिगेशन टीम के मुखिया पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा से गाजीपुर पुलिस लाइन में बात की गई। उन्होंने बताया, “अखिलेश यादव के निर्देश पर ₹500000 का चेक पीड़ित परिवार को देना है। वही सहायता राशि पहुंचाने जा रहा हूं।” मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि यह पुलिस प्रशासन के ऊपर निर्भर करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात प्रशासन के लोगों से भी हो चुकी है।
रिपोर्टर – उर्फी रिज़वी
