बबेरू हत्याकांड: पड़ोसी ने मारी सर्राफा व्यापारी को गोली, एसपी की 5 टीमों ने किया गिरफ्तार; दोनों पैरों में लगी गोली:-

उत्तर प्रदेश: बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबेरू कस्बे में दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसायी तेज प्रताप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोसी ने अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम:-

हत्या के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
एसपी ने बनाईं 5 टीमें, मुठभेड़ में दबोचा:-
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पांच टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।
जिला अस्पताल में भर्ती:-

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात है।
रिपोर्टर- मोहम्मद हुसैन
