पीएमश्री स्कूल की प्रधानाचार्या ने आंगनबाड़ी के 28 बच्चों को दी ड्रेस, समाजसेवी श्रीप्रकाश शर्मा ने की अध्यक्षता:-

राजस्थान: बसेड़ी के वार्ड नंबर 3 कंदपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रीमती चंद्रमुखी सारस्वत के प्रयास से हुआ।
28 बच्चों को मिली ड्रेस:-

भामाशाह श्रीमती कुंजलता वर्मा, प्रधानाचार्या पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेड़ी के द्वारा केंद्र पर नामांकित 28 बालक-बालिकाओं को ड्रेस वितरित की गई।
सरस्वती पूजन से हुआ शुभारंभ:-

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भामाशाह श्रीमती कुंजलता वर्मा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री अंक्की शुक्ला, महिला सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग बसेड़ी, केवल सिंह शाक्य प्रधानाध्यापक कंदपुरा, श्रीमती मीना देवी, श्री पियूष कुमार गर्ग शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीप्रकाश शर्मा ने की। सभी अतिथियों द्वारा सरस्वती जी का पूजन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन:-

कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रमुखी सारस्वत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रामनरेश शर्मा, रामवरन शर्मा, नेमीचंद, सचिन, उर्मिला, सुंदरी, कमलेश, आशादेवी, रेखादेवी, सहायिका रश्मि सारस्वत सहित कई लोग मौजूद रहे। फल वितरण के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ता द्वारा सभी बच्चों को फल वितरित किए गए।
रिपोर्टर – वेदप्रकाश शर्मा
