09 मई की राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रैली रवाना, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी:-

उत्तर प्रदेश: माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को गाज़ीपुर में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रैली एवं प्रचार वाहन रवाना किया गया।
जनपद न्यायालय गाज़ीपुर के गेट नंबर-1 से जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने लंबित वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते हैं।
इन मामलों का होगा समाधान:-
जिला जज ने कहा कि 09 मई की लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा संबंधित विवाद और शमनीय आपराधिक मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद:-

इस अवसर पर जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय हरी शुक्ला, एडीजे अली रजा, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट अमित सिंह-1, नोडल अधिकारी/एडीजे शक्ति सिंह-1, स्पेशल जज ईसी एक्ट अभिमन्यू सिंह, एडीजे श्रीमती श्वेता वर्मा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राम अवतार प्रसाद, एडीजे संजय के लाल, एडीजे विजय कुमार-चतुर्थ, सीजेएम श्रीमती नूतन द्विवेदी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही लीड बैंक यूबीआई व अन्य बैंकों के अधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह, महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवक और कर्मचारीगण ने भी प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट – उर्फी रिज़वी
