संभल ब्रेकिंग: एडीएम-एसडीएम ने संभाली कमान…

फरियादियों की उमड़ी भीड़: संभल में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जनसमस्याएं, कई का मौके पर समाधान:-

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी निधि पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर ही निपटाए कई मामले:-

समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। एडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया।

अधिकारी रहे मौजूद:-

इस मौके पर तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

त्वरित राहत की उम्मीद:-

प्रशासन द्वारा आयोजित इस समाधान दिवस से लोगों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने दोहराया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।

रिपोर्टर – सचिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD