बंगाल जित के बाद स्वर्ण जयंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने मनाया जश्न:-

सोनभद्र: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। इस दौरान पूरा स्वर्ण जयंती चौक “जय श्रीराम” और भाजपा के नारों से गूंज उठा।
नेताओं ने कहा- जनता का भरोसा बरकरार:-
जश्न के मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। यह जीत विकास और सुशासन की जीत है।”भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। देशभर में पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है।
वहीं अजीत रावत ने इसे “सनातन, भारत और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत” बताया।जश्न के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।
रिपोर्टर – नन्दगोपाल पाण्डेय
