बहराइच: राजापुर माफी वृद्धाश्रम में लगा 100 दिन टीवी चेकअप कैंप…

ओल्ड एज होम में निशुल्क टीबी जांच शिविर आयोजित, प्रबंधक अनिल प्रधान ने भी कराया एक्स-रे:-

बहराइच: आदर्श कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित ओल्ड एज होम राजापुर माफी वृद्धाश्रम में आज सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला टीबी क्लिनिक बहराइच के तत्वावधान में लगाया गया।

बुजुर्गों और स्टाफ ने कराया एक्स-रे:-

इस कार्यक्रम में ओल्ड एज होम में निवास कर रहे समस्त वृद्ध माता-पिता और पूरे वृद्धाश्रम स्टाफ ने टीबी एक्स-रे करवाकर निशुल्क जांच का लाभ उठाया। वरिष्ठ समाजसेवी व प्रबंधक अनिल कुमार प्रधान ने कार्यक्रम में पहुंचकर सबसे पहले सभी वृद्ध माता-पिता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने खुद भी टीबी एक्स-रे करवाया। उन्होंने टीबी क्लिनिक के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया।

चाय-नाश्ते का इंतजाम:-

आश्रम वार्डन श्रीमती अनुराधा ने भी अपना टीबी एक्स-रे करवाया। उन्होंने सभी लोगों को चाय-नाश्ते के लिए आमंत्रित किया और सभी को मीठा नाश्ता करवाया गया।

ये रहे मौजूद:-

टीबी क्लिनिक से आए स्टाफ में मनोज कुमार चौधरी, शशि मनी गौतम, विकास सिंह, दीक्षा राय CHO, सुरेश कुमार यादव और निरंकार आदि मौजूद रहे। अंत में प्रबंधक अनिल कुमार प्रधान ने सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए दोबारा आने के लिए आमंत्रित किया।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD