सहारनपुर: गागलहेडी में अवैध खनन पर पुलिस-खनन विभाग का शिकंजा…

अवैध खनन पर गागलहेडी पुलिस-खनन विभाग की छापेमारी, 8 गिरफ्तार; 2 डंपर, कार और 5 मोबाइल बरामद:-

सहारनपुर: थाना गागलहेडी पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गाड़ी मालिक, चालक और रेकी करने वाले शामिल हैं।

कार्रवाई में क्या मिला:-

संयुक्त टीम ने मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त 2 डंपर, 1 कार और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कार का इस्तेमाल खनन स्थलों की रेकी करने में किया जा रहा था।

SSP का बयान:-

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बाइट में कहा, “जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफियाओं के खिलाफ खनन विभाग के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध खनन अधिनियम व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई:-

SSP ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय हैं। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर – अनुज गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD