संभल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण…

गरीब कल्याण योजनाओं से बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता — ब्रजेश पाठक:-

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को संभल दौरे पर पहुंचे। उन्होंने असमोली क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण किया और स्थानीय ODOP व घरेलू उत्पादों का जायजा लिया।

आंगनवाड़ी में लिया फीडबैक:-

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने बच्चों को मिल रही सुविधाओं, पोषण आहार और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी लिया।

ODOP उत्पादों की सराहना:-

ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण करने के बाद ब्रजेश पाठक ने स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे एक जिला एक उत्पाद ODOP एवं घरेलू उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा लाभ:-

मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यही वजह है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। डबल इंजन सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।”

अधिकारियों को सख्त निर्देश:-

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सचिन कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD