गंजबासौदा: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी तेज…

फॉगिंग सिस्टम से राहत, स्वच्छता अभियान से शहर की तस्वीर बदलने की तैयारी:-

मध्य प्रदेश: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 को लेकर गंजबासौदा नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में सफाई, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को नया स्वरूप दिया जा रहा है। गलियों से लेकर धार्मिक स्थलों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

फॉगिंग सिस्टम से तपती गर्मी में राहत:-

नौतपा की तपिश से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने जय स्तंभ चौक पर फॉगिंग सिस्टम लगाया है। यह सिस्टम राहगीरों के लिए गर्मी में ठंडी सांस जैसा एहसास दे रहा है। लोगों ने इस अनोखी पहल की सराहना की है।

वॉल पेंटिंग और सफाई अभियान:-

शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। खुली नालियों को जालियों से ढका जा रहा है ताकि गंदगी न फैले और शहर व्यवस्थित दिखे। प्रमुख चौराहों पर जनसुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।

धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण:-

धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नगर पालिका का फोकस स्वच्छता के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं पर भी है।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया से खास बातचीत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा, “हमारा प्रयास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में गंजबासौदा बेहतर प्रदर्शन करे। इसके लिए हर वार्ड में सफाई, सौंदर्यीकरण और जन जागरूकता पर काम किया जा रहा है। नागरिकों के सहयोग से हम शहर की तस्वीर बदल देंगे। “नगर पालिका का दावा है कि इस बार के सर्वेक्षण में गंजबासौदा की रैंकिंग में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

रिपोर्टर – देवेंद्र रघुवंशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD