नोएडा: अवैध कोचिंग पर एक्शन, दो सेंटर सील…

अवैध कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त, ओम एजुकेशन-Basu Classes सील, जांच अभियान जारी:-

नोएडा: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद नोएडा प्रशासन अलर्ट हो गया है। शिक्षा विभाग, फायर विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शहर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-104 स्थित ओम एजुकेशन और सेक्टर-49 बरौला में संचालित Basu Classes को सील कर दिया।

बिना अनुमति और फायर सेफ्टी के चल रहे थे सेंटर:-

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर चंद्रशेखर ने बताया कि लखनऊ की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जिले में संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान सेक्टर-104 का ओम एजुकेशन और सेक्टर-49 बरौला की Basu Classes बिना अनुमति के संचालित मिलीं। दोनों सेंटरों पर फायर सेफ्टी समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

अवैध गेमिंग जोन पर भी कार्रवाई:-

प्रशासन की टीम शहर में चल रहे अवैध गेमिंग जोन और कोचिंग सेंटरों की भी सघन जांच कर रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाईट:-

DIOS गौतमबुद्धनगर चंद्रशेखर ने कहा, “लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले के सभी कोचिंग सेंटरों और गेमिंग जोन की जांच की जा रही है। जहां भी फायर एनओसी, रजिस्ट्रेशन या सुरक्षा मानकों में कमी मिलेगी, वहां सीलिंग की कार्रवाई होगी। बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।”

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD