नागौर में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन…

बिजली चोरों पर डिस्कॉम का बड़ा एक्शन, 14 उपखंडों में छापेमारी; 150 वीसीआर दर्ज, 38 लाख का जुर्माना:-

राजस्थान: नागौर वृत्त में बिजली चोरी के खिलाफ अजमेर डिस्कॉम ने बड़ा अभियान चलाया है। तकनीकी निदेशक के निर्देश पर 14 उपखण्डों में सघन सतर्कता चैकिंग की गई। इस दौरान खास तौर पर होटल, ढाबों और सीजनल बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशाने पर लिया गया।

150 वीसीआर दर्ज, 38.44 लाख का जुर्माना:-

अभियान के दौरान कुल 150 वीसीआर (विजिलेंस केस रजिस्टर) दर्ज किए गए, जिनमें करीब 38 लाख 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह पूरी कार्रवाई नागौर वृत्त के अधीक्षण अभियंता अशोक चौधरी के नेतृत्व में सहायक अभियंताओं की टीमों द्वारा की गई।

होटल-ढाबे और सीजनल उपभोक्ता निशाने पर:-

डिस्कॉम ने बिजली छीजत कम करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया। टीमों ने होटल, ढाबों और सीजन के दौरान अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के यहां मीटर, कनेक्शन और लोड की जांच की। अजमेर डिस्कॉम का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है।

रिपोर्टर – श्याम माथुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD