DPRO डॉ. नरेंद्र सिंह के पड़ोसी का था पर्स: रेडक्रॉस चालक धर्मपाल ने दिखाई दरियादिली, फोन बंद होने पर दी सूचना विभाग को:-

हरियाणा: आज के समय में भी ईमानदारी कायम है। ऐसी ही एक मिसाल जिला रेडक्रॉस सोसायटी में कार्यरत चालक धर्मपाल ने पेश की है।गांव बिलौचपुर निवासी व वर्तमान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी में चालक के पद पर कार्यरत धर्मपाल को न्यायालय परिसर के पीछे वाले क्षेत्र में एक पर्स गिरा हुआ मिला। जांच में पता चला कि पर्स में नकदी व कुछ जरूरी कागजात थे।
ईमान नहीं डगमगाया, मालिक को ढूंढने में जुटे:-
पैसों से भरा पर्स होने के बावजूद धर्मपाल का ईमान नहीं डगमगाया। उसने पर्स के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
कागजात से निकाला नंबर, फोन रहा बंद:-
धर्मपाल ने पर्स से मिले कागजात से संबंधित व्यक्ति का फोन नंबर और घर का एड्रेस लिया। उस नंबर पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन फोन नंबर बंद होने के कारण बात नहीं हो सकी।
DPRO को दी सूचना, पड़ोसी का निकला पर्स:-
इसके बाद धर्मपाल ने इसकी जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह को दी। डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि ये पर्स उनके पड़ोसी का है। उन्होंने तुरंत अपने पड़ोसी को पर्स मिलने की सूचना दी।
पुलिस को सूचना देने वाला था मालिक:-
पड़ोसी ने पर्स फिलहाल धर्मपाल के पास ही रखने को कहा। उसने बताया कि पर्स में जरूरी कागजात थे, जिस कारण वह बहुत परेशान था और पुलिस को सूचना देने का मन बना चुका था। पर्स मिलने के बाद वह बेहद खुश हुआ और धर्मपाल की ईमानदारी की सराहना की।
रिपोर्टर – अरविंद मोहन शर्मा
