शिवसेना को बड़ी कामयाबी: उपजिलाप्रमुख वर्धराज पिल्ले बने कामगार समिति अध्यक्ष:-

महाराष्ट्रः पारशिवनी तहसील, कन्हान निवासी शिवसेना के उपजिलाप्रमुख वर्धराज पिल्ले को इमारत बांधकाम कामगार स्थानीय नियंत्रण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के उपलक्ष में कन्हान स्थित शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में स्थानीय लोगों, कामगारों व शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य सत्कार किया।
इन नेताओं ने किया सम्मानः-

डॉ. विकास मैत्रा, शिवसेना शहर प्रमुख गज्जू गोरले, महिला आघाड़ी अध्यक्ष मनीषा चिखले, स्वामी प्रशांत पुखले, दीपचंद शेंडे, शरद वाटकर, रामू खडसे, राहुल पाटिल, विजय खेरखड़े, गोलू पिल्ले, दिशा पाटिल, सविता संतापे ने पिल्ले को सम्मानित किया।
राज्यमंत्री-पालकमंत्री का जताया आभारः-

वर्धराज पिल्ले ने अपनी नियुक्ति के लिए राज्य के राज्यमंत्री आशीष जयसवाल एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त किया।
रामटेक विधानसभा क्षेत्र की समिति गठितः-

सरकारी निर्णय के अनुसार, नागपुर जिले के रामटेक विधानसभा क्षेत्र के लिए “निर्माण श्रमिक स्थानीय निगरानी समिति” का गठन किया गया है। समिति वर्धराज पिल्ले अध्यक्ष, कमलेश शरणांगत सह-अध्यक्ष, दीपक शिवरकर सदस्य, राहुल मेघर सदस्य, नंदा लोहाबरे सदस्य, ज्योति धुर्वे सदस्य, संजय झाड़े सदस्य, राहुल किरपान सदस्य, राजदीप धुर्वे तथा सहायक कामगार आयुक्त सदस्य-सचिव के पद पर नियुक्त हैं।
रिपोर्टर – दीपचंद शेंडे
