नारी शक्ति वंदन बिल पर संग्राम: टोंक में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कांग्रेस पर साधा निशाना:-

राजस्थान: केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल संसद में लाने पर विपक्ष के समर्थन न करने से बिल पास नहीं हो पाया। इससे आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को टोंक में जोरदार प्रदर्शन किया।
घंटाघर चौराहे पर पुतला दहन:-
महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने सम्मेलन के बाद आक्रोश रैली निकाली। रैली घंटाघर चौराहे पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताया।
महिला विरोधी है कांग्रेस की सोच:-

जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह प्रदर्शन किया गया। विपक्षी दलों ने महिला विरोधी मानसिकता दिखाते हुए बिल का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक के लालच में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल का विरोध किया। इससे कांग्रेस की महिला विरोधी सोच जगजाहिर होती है।
चुनाव में देगी जवाब आधी आबादी:-
गुप्ता ने चेतावनी दी कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को आने वाले चुनाव में देश की आधी आबादी, महिला शक्ति अपने मताधिकार से जवाब देगी। महिला विरोधी सोच रखने वाला कोई भी दल सत्ता की कुर्सी तक नहीं पहुंच सकता। आज महिला शक्ति अपने सम्मान के लिए सड़कों पर उतरी है।
ये रहे मौजूद:-

कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, सीमा गौतम, देवराज गुर्जर, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, चंद्रकांता, मनभर, रूबी, पुष्पा, सरिता, सावित्री, रंजना, उषा, ममता, आशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
रिपोर्टर – एस रहमान
