उरई में भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा….

महिला आरक्षण बिल बाधित करने पर उरई में भाजपा का प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस को बताया महिला विरोधी:-

उरई: नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में बुधवार को उरई में भाजपा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। डीवीसी डिग्री कॉलेज से कांग्रेस दफ्तर तक निकली इस पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध जताया।

विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर – उर्विजा दीक्षित:-

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस, सपा पार्टी समेत विपक्षी दलों का महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। लोकसभा-विधानसभा में 33% आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा की है। विपक्षी दलों द्वारा इसे बाधित करने का प्रयास उनके महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है।

आधी आबादी सड़कों पर उतरी – सदर विधायक:-

सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देश भर की आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से आक्रोश प्रकट कर रही है। विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि प्रचंड गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रहीं मौजूद:-

पदयात्रा में मुख्य रूप से मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेंगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तबस्सुम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर, अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर – उर्विजा दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD