सुलतानपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत भव्य महिला सम्मेलन…

पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में गूंजा नारी सम्मान का नारा, मिशन शक्ति 5.0 का आयोजन:-

सुलतानपुर: जनपद सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं० रामनरेश त्रिपाठी सभागार में एक भव्य एवं प्रेरणादायी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चारु निगम सुलतानपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों तथा महिला प्रधानाचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान:-

सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने साहस, संघर्ष एवं उपलब्धियों के माध्यम से समाज में एक सशक्त एवं सकारात्मक संदेश स्थापित किया है, जिससे अन्य महिलाओं एवं युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम सुलतानपुर द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने एवं अपने विचार व्यक्त करने वाली अग्रणी महिलाओं को पौध भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण स्थापित करना रहा।सुलतानपुर पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहें तथा मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

रिपोर्टर – अनिल जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD