बहराइच में अवैध स्टैंड बनाकर सवारी भरने वालों पर शिकंजा….

नेपाल सीमा पर अवैध डग्गामार वाहनों की अब खैर नहीं, बहराइच यातायात पुलिस ने शुरू की गहन चेकिंग:-

बहराइच: पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा के आदेशों के अनुपालन में जनपद बहराइच में अवैध डग्गामार वाहनों एवं अवैध स्टैण्ड बनाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

SP-ASP के निर्देशन में हुई कार्रवाई:-

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

रुपईडीहा-नेपाल सीमा और नानपारा पर फोकस:-

अभियान के तहत विशेषकर रुपईडीहा-नेपाल सीमा एवं नानपारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बस, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। वाहनों से संबंधित अभिलेखों एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का परीक्षण किया गया।

अवैध संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई:-

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों, बिना परमिट के चल रहे वाहनों और अवैध स्टैंड बनाकर सवारी भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर – राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD