सुल्तानपुर ब्रेकिंग: अरवल कीरी करवत में एयर शो शुरू….

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, सुखोई-जैगुआर ने दिखाए करतब:-

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुखोई-मिराज ने किया टच डाउन, देखें VIDEO - Purvanchal  Expressway Sukhoi Miraj touchdown fighter jets Air show in Sultanpur ntc -  AajTak

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर बुधवार को एयर शो का भव्य आयोजन शुरू हुआ। सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत में चल रहे इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के सुखोई, जैगुआर और मिराज फाइटर प्लेन हवा में करतब दिखा रहे हैं।

एयर मार्शल पहुंचे, मंत्री राजभर ने किया स्वागत:-

मौके पर एयर मार्शल भी पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एयर मार्शल का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास के सवाल पर सफाई देते हुए कहा कि सेना को अलर्ट रखने और युद्ध कौशल का अभ्यास करने के लिए एयर शो का आयोजन किया गया है।

पीएम पर टिप्पणी को लेकर खड़गे की निंदा:-

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आतंकी कहे जाने के मामले की कड़ी निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद:-

सुरक्षा व्यवस्था में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, लंभुआ एसडीएम प्रीति जैन सहित पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की यह एयर स्ट्रिप आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए बनाई गई है। यहां समय-समय पर वायुसेना अभ्यास करती है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD