CM मोहन यादव की मंजूरी के बाद MP में नई शुरुआत….

रायसेन ब्रेकिंग: बरेली बना MP का पहला थाना जहां विधायक निधि से लगे सीसीटीवी, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया उद्घाटन:-

मध्य प्रदेश: रायसेन जिले के बरेली नगर में विधायक निधि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का आज लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली थाने में बने कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कैमरे लगने से नगर में अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

20 कैमरे लगाए, और लगाने की तैयारी:-

फिलहाल नगर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि अभी और कैमरे लगाने की योजना है।

प्रदेश में पहली बार विधायक निधि से लगे कैमरे:-

मध्यप्रदेश में यह पहला मौका है जब किसी नगर में विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि टीआई कपिल गुप्ता के अनुरोध पर उन्होंने तत्काल विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।

अब सभी विधायक लगा सकेंगे कैमरे:-

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक निधि से थाना क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया था। सीएम ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। अब प्रदेश का कोई भी विधायक अपने क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लिए विधायक निधि का उपयोग कर सकेगा। बरेली थाना प्रदेश का पहला थाना बन गया है जहां विधायक निधि से कैमरे लगाए गए हैं।

रिपोर्टर – राजेंद्र सिंह धाकड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD