पीएम मोदी ने किया 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मेरठ से प्रयागराज तक विकास की नई रफ्तार; चन्दौसी के लहरावन में भी हुआ भव्य आयोजन:-

सम्भल: आज उत्तर प्रदेश के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक प्रदेश को जोड़ते हुए विकास को नई रफ्तार देगा।
हरदोई में मुख्य कार्यक्रम, चन्दौसी में भी भव्य आयोजन:-
इस अवसर पर जनपद हरदोई में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं जनपद सम्भल के विधानसभा क्षेत्र चन्दौसी के ग्राम लहरावन में भी भव्य आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति की मौजूदगी रही।
औद्योगिक विकास की रीढ़ बनेगा एक्सप्रेसवे:-

गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की रीढ़ माना जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को तेज और सुगम बनाएगा, बल्कि नए उद्योगों, कारखानों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। मेरठ, सम्भल और प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में उत्पादन और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
पीएम बोले- डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण:-
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह परियोजना डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जो तय समय में बड़े-बड़े विकास कार्य पूरे कर रही है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में इस एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक भी जोड़ा जा सकता है।
यूपी बन रहा आर्थिक शक्ति:-

उत्तर प्रदेश आज देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में तेजी से उभर रहा है। डिफेंस कॉरिडोर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अब गंगा एक्सप्रेसवे – ये सभी परियोजनाएं प्रदेश को आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे:-

सरकार का दावा है कि इस एक्सप्रेसवे से लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी। गंगा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनता जा रहा है।
रिपोर्टर – सचिन कुमार
