गोसेवा से पुण्य कमाएं: महिला शहर अध्यक्ष रेखा जैन की अपील, टोंक में 46वीं मासिक गो सेवा संपन्न:-

राजस्थान: टोंक शहर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 46वीं मासिक गो सेवा का आयोजन श्री गांधी गोशाला में किया गया। इस बार गोसेवा का अवसर और खास रहा क्योंकि संगठन के शहर अध्यक्ष व समाजसेवी भगवान भण्डारी ने अपनी पत्नी अलका भण्डारी के साथ वैवाहिक वर्षगांठ गो माता की सेवा कर मनाई।
गुड़ की भेली का केक काटकर किया गो माता को भोग:-
कार्यक्रम संयोजक युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग और शहर कोषाध्यक्ष अमित सर्राफ ने बताया कि गो भक्त दम्पति ने गुड़ की भेली का केक काट कर गो माता को भोग लगाया। संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुड़ और हरे चारे से गोवंश की सेवा की। इस अवसर पर संगठन द्वारा भगवान भण्डारी और अलका भण्डारी का माला, साफा व दुपट्टे से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।
सनातनियों से की अपील: जन्मदिन-वर्षगांठ गोसेवा से मनाएं:-

संगठन की महिला शहर अध्यक्ष रेखा जैन ने सभी सनातनियों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और उपलब्धियों को गो सेवा के साथ मनाकर पुण्य के भागी बनें।
ये रहे मौजूद:-

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव बंसल, गिरीराज गोयल, युवा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग, ब्रजमोहन गुप्ता, आशीष मूंदड़ा, अमित सर्राफ, पवन जैन, राजेश बम्ब, हर्षित जैन खुरेडा, कन्हैया मूंदड़ा, ओम अजमेरा, आनन्द भण्डारी, राजू मूंदड़ा, धनराज जैन, अमृत भण्डारी, अखिल जैन, मनोज जैन, शरद कहालिया आदि उपस्थित रहे।
मातृशक्ति में प्रदेश मंत्री मधु गोयल, जिलाध्यक्ष स्नेहा बंब, जिला महामंत्री ऋचा सिंघल, शहर अध्यक्ष रेखा जैन, संगठन संयोजिका अलका भंडारी, शहर मंत्री अवंती जैन, सोहिनी मूंदड़ा, मोनिका अजमेरा, उमा मूंदड़ा, भावना जैन, जानकी कहलाया, सुरभि भंडारी, राधिका भंडारी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्टर – एस रहमान
