DM अनुपम शुक्ला ने किया शहर की सड़कों का निरीक्षण…

शहर विकास पर फोकस: DM ने विकास भवन, पीजी कॉलेज, आईटीआई चौराहा मार्गों का किया निरीक्षण:-

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार को शहर की विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने PWD अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को 31 मई, 2026 तक सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

इन मार्गों का किया निरीक्षण:-

DM ने सिंचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज, आदर्श बाजार, नवीन स्टेडियम, आईटीआई चौराहा होते हुए शास्त्री नगर एवं निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुणवत्ता और सुरक्षा पर जोर:-

जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करने को कहा। कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।

नागरिकों की मांग पर एक्शन:-

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी। DM ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – उर्फी रिज़वी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD