जिला कलक्टर ने की जेजेएम की व्यापक समीक्षा…

जैसलमेर: हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने को नई गति, जिला कलक्टर ने JJM की बैठक में 65,755 घरों में कनेक्शन की समीक्षा की:-

राजस्थान: जिले में जल आपूर्ति एवं जल संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

FHTC लक्ष्यों की गहन समीक्षा:-

बैठक में माहवार फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक की उपलब्धियों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

स्कूल-आंगनबाड़ी में पेयजल के निर्देश:-

जिला कलक्टर ने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत भवनों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक किए गए जल कनेक्शन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शेष रहे संस्थानों में भी समय पर जल कनेक्शन कराने और स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने के निर्देश:-

कलक्टर ने जलदाय विभाग और प्रोजेक्ट अधिकारियों को वृत परियोजनाओं एवं OTMMP प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों को पूरी गुणवता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो और लोगों को घर-घर जल कनेक्शन का लाभ मिले।

अब तक 65 हजार से ज्यादा घरों में नल:-

बैठक में अधीक्षण अभियंता कैलाश चंद मीणा ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि जिले में अब तक 65,755 घरों में जल कनेक्शन कर दिया गया है। उन्होंने 2026-27 की घर-घर जल कनेक्शन की कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कलक्टर ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अधिकारी टीम भावना के साथ काम करें।

ये अधिकारी रहे मौजूद:-

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट राजेश अग्रवाल, जलदाय विभाग के अभियंता जैराराम, निरंजन मीणा, रामनिवास रैगर, प्रेमाराम, भूजल वैज्ञानिक डॉ. एन.डी. इणखया के साथ ही महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – चंद्र प्रकाश पुरोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD